फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैरियर निर्माण के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान जरूरी: डा. जोशी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैरियर निर्माण के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान जरूरी: डा. जोशी

Sun, 10 Feb 2019 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैरियर निर्माण के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान जरूरी: डा. जोशी
श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैरियर निर्माण के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कैंब्रिज व आक्सफोर्ड विवि के वैज्ञानिकों ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के बारे में बताया। साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर निर्माण के टिप्स दिए।
विज्ञापन

रविवार को यहां छात्र-छात्राओं को भौतिक, रसायन, जीव, वनस्पति, माइक्रोबायोलॉजी, फार्मेसी व गणित विषयों के संबंध मेें प्रयोगात्मक जानकारी दी गई। इस मौके पर कैंब्रिज विवि की डा. दर्शना जोशी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैरियर निर्माण के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान बहुत ही जरूरी हैं। ऑक्सफोर्ड विवि के डा. आदित्य सडनाला ने कहा कि विज्ञान के अलग-अलग विषय आपस में जुड़े हुए हैं। इसलिए विज्ञान के किसी भी क्षेत्र में काम करने से बेहतर कैरियर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

आक्सफोर्ड विवि की डा. कविता पांडे व कैंब्रिज विवि के डा. सागर रतूड़ी ने बताया कि सामान्य घरों के छात्र भी अपनी मेहनत के बल पर विदेश के विवि से फैलोशिप व पीएचडी कर सकते है। इस मौके पर कार्यशाला में डीएनए, प्रकाश संश्लेषण व रासायनिक अभिक्रियाओं को प्रयोगात्मक ज्ञान भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में इंस्टीट्यूट के निदेशक जितेंद्र धिरवाण, उन्मेष की राष्ट्रीय महासचिव डा. कविता भट्ट, छात्र-छात्राओं को रुचि के अनुरूप विषयों के चयन करने को कहा। जबकि कार्यक्रम में पूजा गुसांई, रजनीश व धर्मेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed