{"_id":"5c7ab895bdec2211b7060d44","slug":"171551546517-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा पर बिफरी दाईयां, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा पर बिफरी दाईयां, दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में उत्तराखंड दाई संगठन की बैठक हुई। इसमें दाइयों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार दाइयों की मांगों पर गंभीर नहीं है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने मांगों का समाधान जल्द नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
शनिवार को पौड़ी में सीटू से संबद्ध उत्तराखंड दाई संगठन की बैठक हुई। इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष अनीता कंडारी ने कहा कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा में दाइयों का महत्व विशेष रहा है। प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विषम परिस्थितियों के बावजूद दाइयां अपने दायित्व का निर्वहन सेवाभाव से करती आ रही हैं, लेकिन सरकार दाइयों के हितों की लगातार उपेक्षा कर रही है। संगठन ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी को ज्ञापन सौंपकर दाइयों को न्यूनतम वेतन पांच हजार किए जाने, मानदेय प्रतिमाह प्रथम सप्ताह में दिए जाने, केंद्र व राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला मानदेय भुगतान बैंक खातों में किए जाने व जीवन बीमा का लाभ दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर उर्मिला देवी, बिमला देवी, समा देवी, राजी देवी, मुन्नी देवी, रमा देवी, सुनीता देवी, वीना देवी व मीना आदि मौजूद थे।