फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी लेब्स में छापेमारी

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी लेब्स में छापेमारी

Fri, 17 May 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी लेब्स में छापेमारी
श्रीनगर। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर में संचालित हो रहे निजी पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान शहर की लगभग 10 से 12 निजी पैथोलॉजी लैब में अनियमितताएं पाई गई। टीम ने दो पैथोलॉजी लैब संचालकों पर जुर्माना भी किया। साथ ही सभी लैब संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

शहर में संचालित हो रही 16 निजी पैथोलॉजी लैब में से अधिकतर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस संबंध में अमर उजाला के 13 मई के अंक में ‘तीन लैब, तीन रिपोर्ट मरीज एक’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथोलॉजी लैब में मानकों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। शुक्रवार को तहसीलदार सुनील राज, एसीएमओ डा. रमेश कुंवर व समन्वयक आशीष रावत की टीम ने श्रीनगर व श्रीकोट में संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब में छापेमारी अभियान चलाया। एसीएमओ ने बताया कि करीब सभी निजी पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं में अनियमितताएं पाई गई हैं। अधिकांश लैब संचालक बिना डाक्टर के हस्ताक्षर के रिपोर्ट जारी कर रहे हैं। डा. रमेश कुंवर ने कहा कि पूरे छापेमारी अभियान की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। छापेमारी के दौरान दो पैथोलॉजी लैब संचालकों पर जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की न्यूनतम राशि 50 हजार तक हो सकती है। इसके अलावा सभी निजी पैथोलॉजी लैब संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed