फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विधायक कंडारी ने किया छाम-कांडी मोटर मार्ग का शिलान्यास

विधायक कंडारी ने किया छाम-कांडी मोटर मार्ग का शिलान्यास

Sun, 03 Mar 2019 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
विधायक कंडारी ने किया छाम-कांडी मोटर मार्ग का शिलान्यास

विज्ञापन
देवप्रयाग। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने छाम-काण्डी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हर गांव को यातायात जैसी मुख्य सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

रविवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने 171.87 लाख के बजट से बनने वाली हिंडोलाखाल क्षेत्र की छाम-कांडी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत मोटर मार्ग का सांसद भुवन चंद खंडूरी की ओर से शिलान्यास किया जाना था। लेकिन वह अस्वस्थ होंने से शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए है। बताया कि ग्राम पंचायत छाम व कांडी मोटर मार्ग से काफी दूर होंने से ग्रामीणों को रसोई गैस 108 जैसी आवश्यक सेवा के लिए जूझना पड़ रहा था। कंडारी ने कहा कि क्षेत्र में आज भी कई गांव मोटर मार्ग से काफी दूर है। विधायक ने लोगों को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, सौभाग्य व किसान सम्मान निधि जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को हर व्यक्ति तक पहुंचाने को भी कहा गया। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधान उम्मेद सिंह बागड़ी, पूर्व प्रधान दिलीप सिंह पंवार, कुंवर सिंह, विजय पाल सिंह, जबर सिंह, दरबान सिंह, धीरेंद्र सिंह, मेल सिंह बिष्ट, मकान सिंह, राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, गमवार सिंह, मोर सिंह व चतर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed