फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   कुसुम देवी व राजराजेश्वरी समूह ने जीती हिलांस व्यंजन प्रतियोगिता

कुसुम देवी व राजराजेश्वरी समूह ने जीती हिलांस व्यंजन प्रतियोगिता

Sat, 02 Mar 2019 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
कुसुम देवी व राजराजेश्वरी समूह ने जीती हिलांस व्यंजन प्रतियोगिता
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (आईएलएसपी) की ओर से आयोजित हिलांस किसान मेला संपन्न हो गया है। मेले में पहाड़ी व्यंजन हिलांस पकवान प्रतियोगिता और स्टॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित हिलांस किसान मेले में सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ दीप्ति सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के विशुद्ध उत्पादों के व्यंजन की प्रतियोगिता ही अनूठी है। प्रतिभागियों की सहभागिता पहाड़ के व्यंजनों को नई पहचान दे रही है। सीडीओ ने विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। पहाड़ी व्यंजन हिलांस पकवान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मंडुवे की रोटी, गहत के परांठे, झंगोरे की खीर, पिंडालु का साग, कंडाली व गेंठी की सब्जी बनाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के व्यंजन का निरीक्षण कर बेहतर व्यंजन बनाने वाले विजेताओं के नामों की घोषणा की। प्रतियोगिता में ग्राम कठुड़ की कुसुम देवी और राजराजेश्वरी उत्पादक समूह पंचाली संयुक्त रूप से प्रथम, ग्राम नौगांव की सरिता देवी द्वितीय और ग्राम गोरणा की अमरावती देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टॉल प्रतियोगिता में पशुपालन विभाग प्रथम, कृषि विभाग द्वितीय और लक्ष्य आजीविका स्वायत्त सहकारिता तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर आईएलएसपी के परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार चतुर्वेदी, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक कुमार व उप-परियोजना प्रबंधक जलागम रविकांत मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed