{"_id":"5cd5b12bbdec220729255a20","slug":"141557508395-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी-मैक्सी का संचालन रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी-मैक्सी का संचालन रहा ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में नई यातायात व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को भी टैक्सी-मैक्सी संचालन ठप रहा। टैक्सी-मैक्सी संचालक पुरानी व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं, वहीं पालिका और स्थानीय प्रशासन ने एक प्वाइंट की नई यातायात व्यवस्था छह मई से लागू कर दी है। मुख्यालय में तीसरे दिन भी टैक्सी-मैक्सी का संचालन बंद रहने से स्थानीय यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
जिला मुख्यालय पौड़ी में नई यातायात व्यवस्था के विरोध में टैक्सी-मैक्सी का तीसरे दिन भी संचालन बंद रहा। इस दौरान विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्यालय पौड़ी में छह मई से नई यातायात व्यवस्था लागू होनी थी। व्यवस्था के तहत बस अड्डे की भूमिगत पार्किंग से समस्त रूटों के टैक्सी-मैक्सी का संचालन एक प्वाइंट से किया जाना था। नई व्यवस्था लागू होने के पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवें दिन वाहनों का संचालन एक प्वाइंट से सुचारु नहीं हो पाया। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रामीण टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कोतवाल सिंह, टाटा सूमो ऑनर्स समिति के अध्यक्ष महेंद्र भंडारी व टैक्सी-मैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि उनकी मांगों को कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आने तक वाहनों का संचालन ठप रहेगा। वाहन संचालकों की डीएम पौड़ी व एसडीएम सदर से वार्ता विफल हो चुकी है।