फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   जन उम्मीदों के पुरुषोतम बने आयुक्त

जन उम्मीदों के पुरुषोतम बने आयुक्त

Sun, 10 Feb 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
जन उम्मीदों के पुरुषोतम बने आयुक्त
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के नवनियुक्त आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल से विकास को पंख लगेंगे। शहरवासियों व समाजसेवियों ने आयुक्त के कैंप कार्यालय की परिपाटी बंद किए जाने के फैसले को ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि करीब एक दशक बाद मंडल मुख्यालय पौड़ी में रौनक देखने को मिली है। लोगों ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पौड़ी को केंद्र बनाए जाने की उनकी पहल सराहनीय है। वहीं शहरवासियों ने आयुक्त को शासन में अन्य प्रभार नहीं दिए जाने की भी पुरजोर मांग उठाई है।
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सात फरवरी 2019 को गढ़वाल मंडल के आयुक्त का दायित्व मिला। उसी शाम वह मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंच गए। आठ फरवरी को पदभार संभालने के साथ ही नौ फरवरी को उन्होंने पहली मंडलीय समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने मंडल कार्यालय को मुख्यालय पौड़ी से संचालित किए जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय की परिपाटी अब नहीं चलेगी। आयुक्त ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी चारधाम यात्रा के वाहनों को कोटद्वार से सतपुली-पौड़ी होते हुए चलाए जाने की बात भी कही। आयुक्त की इस पहल को मंडल मुख्यालय पौड़ी वासियों व समाज सेवियों ने ऐतिहासिक कदम करार दिया है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला, प्रगतिशील जन मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी, शिक्षाविद् वीरेंद्र खंकरियाल व वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल ने कहा कि मंडल मुख्यालय पौड़ी की रौनक को लौटाने में कैंप कार्यालय की परिपाटी बंद किए जाने वाला आयुक्त का कदम ऐतिहासिक है। यह विकास कार्यों को गति देने के साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व आयुक्त सुभाष कुमार के बाद उन्होंने मंडलीय बैठक आयोजित की है। जिससे दशकों बाद मुख्यालय में खूब चहल-पहल देखने को मिली। उन्होंने आयुक्त के चारधाम यात्रा को पौड़ी से जोड़े जाने की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने आयुक्त को शासन में अतिरिक्त प्रभार नहीं दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed