फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एसएसबी स्वयं सेवकों (गुरिल्लाओं) का कमिश्नरी में प्रदर्शन

एसएसबी स्वयं सेवकों (गुरिल्लाओं) का कमिश्नरी में प्रदर्शन

Thu, 05 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी स्वयं सेवकों (गुरिल्लाओं) का कमिश्नरी में प्रदर्शन
पौड़ी। एसएसबी स्वयंसेवकों (गुरिल्लाओं) ने लंबित मांगों को लेकर कमिश्नर कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके समायोजन को लेकर सरकार की ओर से पूर्व में शासनादेश जारी किया गया था, लेकिन एक साल बाद भी इस पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

कंडोलिया मैदान में एकत्र हुए स्वयंसेवकों ने जुलूस के रूप में मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। चुनाव के दौरान उनकी मांगों पर अमल का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मांगों पर अमल न कर उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि स्वयंसेवकों को स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन बल में भर्ती किया जाए। प्रदेश में आपदा को देखते हुए इसकी जरूरत भी महसूस की जा रही है। वहीं शासन की ओर से पूर्व में इसका जीओ भी जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गुरिल्लाओं को कोर्ट जाने के नाम पर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह के लोगों से संगठन का कोई लेना देना नहीं है। संगठन के जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी ने कहा कि संगठन की मांगों पर यदि शीघ्र अमल नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि जुलाई अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री आवास या फिर सचिवालय कूच किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में आदित्य सुंदरियाल, कुशाल सिंह पंवार, महावीर सिंह गुसाईं, मान सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह राणा, कमलेश मिश्रा, महेश सिंह, गुमान लाल, मगन सिंह कंडारी, गंभीर सिंह, भीमलाल, सावित्री देवी, श्यामा देवी, सीता देवी, उमा देवी, गुड्डी देवी व सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed