फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   12 house owners and Dhaba operators were challaned for not getting verification done

Pauri News: सत्यापन न कराने पर 12 मकान मालिकों व ढाबा संचालकों का चालान

Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
12 house owners and Dhaba operators were challaned for not getting verification done
श्रीनगर। सत्यापन न कराने पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 12 मकान मालिकों एवं ढाबा संचालकों का चालान किया। जिनसे 1 लाख 20 हजार रुपये की चालानी धनराशि वसूल की गई। सीओ अनुज कुमार, प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक भुवन चन्द्र की उपस्थिति में कोतवाली श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत रविवार को तीन टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया गया। गठित टीम ने शक्ति बिहार, अपर भक्तियाना, बिल्केदार, नर्सरी रोड, श्रीकोट एवं कलियासौड क्षेत्र में लगभग 220 किरायेदारों, मजदूरों, रेड़ी व ठेली वालों का भौतिक सत्यापन किया। जिसमें से 12 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों/नौकरों का पुलिस सत्यापन न कराने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये का चालान कर धनराशि वसूली गई। सीओ अनुज कुमार ने सभी मकान मालिकों, होटल एवं ढाबा संचालकों से अपने-अपने किरायेदारों, नौकरों का शत प्रतिशत सत्यापन कराए जाने को कहा। सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों, ढाबा, होटल संचालकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed