{"_id":"5c6ecee6bdec22739402b7f7","slug":"11550765798-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर भारत का प्रशिक्षण केंद्र बनेगा ईटीसी पौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर भारत का प्रशिक्षण केंद्र बनेगा ईटीसी पौड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो ईटीसी पौड़ी जल्द ही उत्तर भारत का प्रशिक्षण केंद्र बन जाएगा। जिसमें उत्तर भारत के राज्यों के (ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग) प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे पौड़ी एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर आ जाएगा।
ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान हैदराबाद का उत्तर भारत में राष्ट्रीय स्तर का कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। जिससे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के प्रशिक्षणों के लिए उत्तर भारत के राज्यों को हैदराबाद जाना पड़ता है। संस्थान उत्तर भारत का प्रशिक्षण केंद्र उत्तराखंड में खोलने जा रहा है। जिसके लिए उत्तराखंड सरकार से भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए पत्र भेजा है। उत्तराखंड सरकार ने ईटीसी (प्रसार प्रशिक्षण केंद्र) पौड़ी को उत्तर भारत का प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाने की तैयारी कर ली है। उत्तराखंड के ग्रामीण विकास निदेशालय पौड़ी ने संस्थान प्रशासन को ईटीसी पौड़ी की भूमि व उपलब्ध संसाधनों का ब्यौरा सैद्धांतिक स्वीकृति के साथ भेज दिया है। उत्तराखंड ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त डा. राम विलास यादव ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान हैदराबाद की ओर से क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यालय उत्तराखंड में खोलने के लिए प्रस्ताव मिला है। जिसको लेकर संस्थान प्रशासन ने भूमि, निर्मित भवन, रिक्त भूमि की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने ईटीसी पौड़ी को संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यालय बनाए जाने को सैद्धांतिक स्वीकृति के साथ ब्यौरा भेज दिया गया है।