{"_id":"5c7bf590bdec2229d2398cec","slug":"111551627664-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ गया नाटक तोतो चान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ गया नाटक तोतो चान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय शिक्षक संघ व टीम जश्ने विरासत की पहल पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से तोत्तो चान (खिड़की में खड़ी लड़की) नाटक का मंचन किया गया। नाटक में विहान ड्रामा वर्कस भोपाल के रंगकर्मियों ने नाटक के पात्रों का मंचन किया।
शनिवार देर शाम पॉलीटेक्निक के ऑडीटोरियम में जापानी भाषा की प्रतिष्ठित किताब तोत्तोचान (खिड़की में खड़ी लड़की) पर आधारित नाटक का मंचन दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने पर सफल रहा। रंगकर्मी महेश गिरी ने बताया कि नाटक मंचन का उद्देश्य बाल मनोविज्ञान को समझते हुए उसकी क्षमता के अनुसार अध्यापन कराना था। नाटक की मुख्य कलाकार तनिष्का ने बाल सुलभ चेष्टाओं व अभिव्यक्तियों को जीवंत अभिनीत किया। नाटक में स्कूली परिदृश्य को बखूबी दर्शाया गया था। कलाकारों के जीवंत अभिनय व चुटीले संवाद दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहे। नाटक का निर्देशन सौरभ अनंत ने किया। नाटक मंचन के दौरान डीआईजी उपेंद्र बलोदी, प्रो. डीआर पुरोहित, जगमोहन कठैत, प्रदीप अंथवाल, मुकेश काला, किशोर सजवाण, शिव सिंह नेगी, परवेज अहमद, रेखा नेगी, मनोज कंडियाल, मनोज काला आदि मौजूद थे।