फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बारिश से बदरीनाथ नेशनल हाइवे हुआ संवेदनशील

बारिश से बदरीनाथ नेशनल हाइवे हुआ संवेदनशील

Wed, 23 Jan 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बदरीनाथ नेशनल हाइवे हुआ संवेदनशील
श्रीनगर। दो दिनों से हो रही बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात की दृष्टि से संवेदनशील हो गया है। जहां हिल कटिंग के चलते पहाड़ी से मलबा आने का खतरा बना है। वहीं सड़क भी खुदाई होने की वजह से खतरनाक बन गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ राजमार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य चल रहा है। जगह-जगह कटान से पहाड़ियां कमजोर हो गई हैं। भ्वींट, पंतगाव, साकनीधार, सौड़पानी, महादेव चट्टी, व्यासी व शिवपुरी समेत अन्य स्थानों में खतरे के बीच आवागमन हो रहा है। उक्त मार्ग पर यात्रा कर लौटे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणपति भट्ट ने बताया कि तीन धारा और कौड़ियाला समेत अन्य स्थानों में पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से दोहरा खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यदि जरूरी हो, तभी राजमार्ग पर यात्रा करनी चाहिए। देवप्रयाग पुलिस के अनुसार, वाहन चालकों से सावधानी से सड़क और पहाड़ी की ओर देखते हुए यात्रा करने को कहा जा रहा है। वहीं, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि ज्यादातर स्थानों में कटिंग के बाद मलबे की सफाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed