{"_id":"5cc090a9bdec22145412250b","slug":"101556123817-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिन की खुशी के बाद मातम में बदला माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ दिन की खुशी के बाद मातम में बदला माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। विकासखंड पाबौ के नाई गांव में रतूड़ी परिवार ने कुछ दिन पहले हंसी खुशी बेटी को विदा किया था। बेटी की विदाई के खुशी के आंसू थमे भी नहीं थे कि बुधवार को हुए कार हादसे ने उनकी सारी खुशियां छीन ली। हादसे के बाद से पूरा गांव शोक में डूबा है।
पाबौ के नाई गांव निवासी प्रदीप रतूड़ी का परिवार सोलन, हिमाचल प्रदेश में रहता है। भाई भगतराम रतूड़ी की बेटी का शादी में शामिल होने प्रदीप अपने परिवार और सोलन के नयाल गांव निवासी मित्र घनश्याम शर्मा के साथ गांव पहुंचे थे। 20-21 अप्रैल को रतूड़ी परिवार ने हंसी-खुशी के साथ बेटी को विदा किया। बेटी की विदाई में खुशी के आंसू अभी थमे नहीं थे। बुधवार सुबह घनश्याम और प्रदीप का पुत्र हिमांशु सोलन लौटने के लिए निकले। उन्हें पाबौ से देहरादून के लिए बस में बिठाने को प्रदीप के बड़े भाई शिरोमणि रतूड़ी और चाचा का लड़का पंकज रतूड़ी कार से निकले, लेकिन कार गांव से कुछ दूर आते ही अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में नाई गांव के शिरोमणि रतूड़ी, चालक पंकज रतूड़ी व सोलन के नयाल गांव निवासी घनश्याम शर्मा की मौत हो गई, जबकि प्रदीप के पुत्र हिमांशु रतूड़ी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बना है। सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश पोखरियाल ने बताया कि हादसे के बाद से पूरा गांव शोक में डूबा है।