{"_id":"5b672cae4f1c1b66428b61da","slug":"101533488302-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में सैंट जेम्स स्कूल ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में सैंट जेम्स स्कूल ओवरऑल चैंपियन
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। सेंट जेम्स थॉमस स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें शहर के छह विद्यालयों ने अपने मॉडलों के साथ प्रतिभाग किया। सेंट जेम्स थॉमस स्कूल के बच्चों ने सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त कर ओवरऑल ट्राफी जीती। वहीं जीआईसी दूसरे स्थान पर रहा।
मुख्यातिथि एसडीएम रामजीशरण शर्मा ने रविवार को विज्ञान प्रदर्शन का उद्घाटन किया। समारोह में सेंट थॉमस के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी तीन वर्गों में आयोजित की गई। प्राइमरी वर्ग में आर्ट और क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सेंट थॉमस की मयंक आर्य व कशिश बिष्ट ने प्रथम, इसी विद्यालय की आकांक्षा थापा व शैफा सिद्दीकी ने दूसरा और ओकवुड की रिशिता रावत व किरन नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के नॉन वर्किंग मॉडल में सेंट जेम्स की कशिश व श्रेया ने पहला, इसी विद्यालय की तेजस्वनी व आरुषि ने दूसरा, जबकि ओकवुड की आकांक्षा सिंह व अर्पिता सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
वर्किंग मॉडल में हिल्स इंटरनेशनल के नकुल व अस्तित्व प्रथम, सेंट जेम्स के हिमांशु व आकांक्षा द्वितीय व आयुष चमोली और हर्षित तृतीय रहे। सीनियर वर्ग के नॉन वर्किंग में जीआईसी के रोहित नयाल व सक्षम तिवारी प्रथम तथा जीजीआईसी की ज्योति व साक्षी द्वितीय रही। कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका में पौड़ी महाविद्यालय से डॉ. पीयूष सिन्हा व डॉ. एमसी पुरोहित व जीबी पंत से डॉ. ममता बौंठियाल शामिल रहे। लोक गायक अनिल बिष्ट ने क्राफ्ट व आर्ट प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉर्ज, प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुधा, शिक्षक संजय जुयाल, रीना रौथाण, पूजा चमोली, गीता मुदगिल, प्रतिभा रावत, डीना, अनूप जोशी, सुबोध उनियाल, मनोज और अमन मौजूद रहे।