फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   online registration for badrinath kedarnath

अब फल के अनुरूप बदरी-केदार में करवाइए पूजा

Thu, 31 Mar 2016 08:24 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Mar 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
online registration for badrinath kedarnath
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : file photo

अब आपको जो फल चाहिए, उसी के अनुरूप पूजा कीजिए। बदरीनाथ और केदारनाथ में इस बार से ये नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


इसके तहत बदरीनाथ में 19 और केदारनाथ में 10 प्रकार की पूजा की जाएगी। श्रद्धालु ऑनलाइन भी इन पूजा की बुकिंग करा सकते हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से इसके लिए नया सॉफ्टवेयर बनाया है। बुकिंग और पूजा के बाद श्रद्धालुओं को मोबाइल पर मैसेज के जरिए जानकारी दी जाएगी।

अब तक श्रद्धालु बदरीनाथ-केदारनाथ में पूजा, अभिषेक, आरती आदि करते थे। यदि कोई श्रद्धालु अपना दुख या परेशानी बताकर उसके अनुरूप पूजा करने को कहता था तो वह करा दी जाती थी, लेकिन अब मंदिर समिति की ओर से ही यह व्यवस्था की जा रही है कि बाकायदा श्रद्धालुओं को पूजा के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


बदरीनाथ में 19 और केदारनाथ में 10 प्रकार की पूजा की लिस्ट दिखाई जाएगी। जो जिस पूजा के लिए कहेगा उसकी बुकिंग कर दी जाएगी। पूजा के बुक होते ही श्रद्धालुओं के पास पूजा की बुकिंग संबधित मैसेज पहुंच जाएगा। उसमें पूजा करने का सही समय भी बताया जाएगा। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं को मैसेज के जरिए पूजा के फल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। यह व्यवस्था जल्द ही ऑनलाइन भी शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी व्यवस्था

online registration for badrinath kedarnath
बद्रीनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

नौ मई को केदारनाथ और 11 मई को बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही इस बार यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। ऐसा पहली बार किया जा रहा है। पहले तक श्रद्धालु जो पूजा बताते थे हो जाती थी लेकिन अब हमारे कर्मचारी श्रद्धालुओं को पूजा की लिस्ट देंगे। इसके लिए वह ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।
- बीडी सिंह, सीईओ, बदरी-केदार मंदिर समिति

यहां कराएं ऑनलाइन बुकिंग
www.badarikedar.org

इस फोन नंबर पर करा सकते हैं बुकिंग
0135-2627122

बदरीनाथ में होंगी ये पूजा
महाभिषेक-अभिषेक, गीतापाठ, वेदपाठ, कपूर आरती, चांदी की आरती, स्वर्ण आरती, अष्टोतरी, विष्णु सहस्त्रनाम, नामावली, गीतागोविंद पाठ शयन आरती, दीपमालिका, नर-नारायण जयंती, कृष्ण जन्माष्टमी, बंधान पूजाएं, रूद्राभिषेक श्रावणी पूजन, एक दिवसीय पूजा, घृत कंबल, श्रीमद्भागवत सप्ताह, अखंड दीप।

केदारनाथ में होंगी ये पूजा
महाभिषेक पूजा, रूद्राभिषेक, लघु रूद्राभिषेक, षोडषोपचार, श्री शिवमहिम्नस्त्रोत्रम पाठ, श्री शिवतांडवस्तोत्रम पाठ, श्री शिवसहस्त्रनाम पाठ, श्री शिव अष्टोत्तरीनाम पाठ, आरती, शिवापराध्रा क्षमापान स्तोत्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed