फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young man dies by jumping from the Gaula bridge

गौला पुल से कूदकर युवक ने जान दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
Young man dies by jumping from the Gaula bridge
गौला पुल से कूदकर युवक ने जान दी
विज्ञापन

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, पत्नी से अनबन का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। गौला पुल से कूदकर रविवार दोपहर बाद पौने चार बजे एक युवक ने जान दे दी। उसका एक साल पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुबह उसकी पत्नी से अनबन हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
युवक के पुल से छलांग लगाते ही दूर खड़े लोगों ने देखा तो बनभूलपुरा थाने की पुलिस को सूचना थी। थानाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को बाहर निकाला गया मगर उसकी सांसें थम चुकी थीं। युवक की शिनाख्त 20 वर्षीय विक्की सोलंकी पुत्र बल्लू सोलंकी निवासी जवाहर नगर के रूप में हुई। पुलिस के बुलाने पर विक्की के परिजन भी पहुंच गए। बड़े भाई रजत ने बताया कि विक्की ने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। शनिवार को किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से अनबन हुई थी। तब से वह काफी परेशान दिख रहा था।
विज्ञापन

प्लाइवुड की दुकान में काम करता था
हल्द्वानी। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा यूनुस खान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि विक्की केमू रोड स्थित एक प्लाइवुड की दुकान पर नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि घरवालों के अनुसार सुबह नाश्ते के समय विक्की और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि नाश्ते में ही दोनों ने एक दूसरे पर चाय फेंक दी थी। इसके बाद विक्की घर से निकल आया। थानाध्यक्ष के अनुसार आशंका है कि गुस्से या तनाव में आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed