फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anti Human Trafficking Unit and Ramnagar Police raided hotel Young man woman in objectionable position

Nainital: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने मारा होटल में छापा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवती

Sat, 26 Aug 2023 05:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 26 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व रामनगर पुलिस ने एक होटल के कमरे में युवक-युवती को आपत्तिजनक मिले। कमरे में अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। होटल स्वामी होटल का रजिस्ट्रेशन और रजिस्टर में दोनों की इंट्री नहीं दिखा सका।

विज्ञापन
Anti Human Trafficking Unit and Ramnagar Police raided hotel Young man woman in objectionable position
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pics

विस्तार

नगर में रानीखेत मार्ग स्थित एक होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रामनगर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान होटल के एक कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर आई और युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने होटल स्वामी और युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व रामनगर पुलिस ने एक होटल के कमरे में युवक-युवती को आपत्तिजनक मिले। कमरे में अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। होटल स्वामी होटल का रजिस्ट्रेशन और रजिस्टर में दोनों की इंट्री नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि युवती के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया और काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दूसरी ओर, होटल स्वामी शेखर चंद्र मासीवाल निवासी रानीखेत रोड रामनगर और आरोपी परविंदर सिंह निवासी धर्मपुर औलिया रामनगर के खिलाफ धारा 3/4/5/6 अनैतिक देश व्यापार निवारण अधिनियम में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें...Chandrayaan-3: सोशल मीडिया पर छाए वैज्ञानिक दंपती, बताया कैसे मिला चंद्रयान-3 की टीम का हिस्सा बनने का मौका

कोतवाल ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। टीम में उप निरीक्षक दीपा जोशी, हेड कांस्टेबल आनंदी सती, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा, दीपा सामंत, दीपा सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह, कांस्टेबल गगन भंडारी, विपिन शर्मा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed