फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Yash Pal Arya two factions firing in the rally, turmoil

यशपाल आर्य की चुनावी सभा में दो गुटों में फायरिंग, मचा बवाल

Thu, 26 Jan 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर। Updated Thu, 26 Jan 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Yash Pal Arya two factions firing in the rally, turmoil
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला
भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य की चुनावी सभा समाप्त होने के बाद जुलूस निकालने के लिए रथ पर बैठने के दौरान दो गुटों में लाठी डंडे चल गए। साथ ही पथराव और हवाई फायरिंग भी हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के चार लोग घायल हो गए, जबकि भगदड़ में छह महिलाएं चोटिल हो गईं।
विज्ञापन


घायलों का एक अस्पताल में इलाज कराया गया है। पथराव से सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 60 से अधिक कुर्सियां तोड़ दी गईं। खबर मिलते ही डीएम चंद्रेश यादव, एसएसपी सैंथिल अबुदई, एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम पीएस राणा, सीओ जीसी टम्टा ने मय फोर्स के मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के बाद एचएसओ बीएस धौनी की तरफ से चार नामजद सुरेंद्र सिंह नामधारी, कुलविंदर सिंह किंदा, अमर सिंह रंधावा, रंजीत सिंह गित्ता और 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 188, 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसपी कमलेश उपाध्याय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मंडी समिति परिसर में भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य के नामांकन को लेकर क्षेत्रभर कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र थी। जहां चुनावी सभा के समापन पर प्रत्याशी यशपाल आर्य नामांकन जुलूस के लिए रथ पर बैठ रहे थे कि इस दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह नामधारी और जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई।


देखते ही देखते गाली गलौच लाठी डंडे और पत्थरबाजी हो गई। दोनों के समर्थकों में फायरिंग हो गई। करीब 10 राउंड गोली चली। इससे अफरातफरी मच गई। भगदड़ में कई महिलाएं दबकर चोटिल हो गइं। जमकर पत्थर और डंडे लगने से सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में एक पक्ष के बल्देव सिंह नामधारी, अमर सिंह रंधावा, सतनाम सिंह और दूसरे गुट से रणजीत सिंह, सोनू सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों का एक अस्पताल में इलाज कराया गया। 

यशपाल आर्य बोले- सीएम के इशारे पर हुआ जानलेवा हमला

भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य ने कहा कि सीएम हरीश रावत के इशारे पर कांग्रेसियों ने चुनावी माहौल को खराब करने के लिए उन पर जानलेवा हमला किया गया है। फायरिंग में उनके पुत्र संजीव आर्य समीप से गोली गुजरी है।

बुधवार को घटना के बाद अपने कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी आर्य ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि मंडी समिति में उनके समर्थन जनसमूह उमड़ा था। इससे विपक्षी बौखला गए। एक साजिश के तहत सभा स्थल पर ही पथराव और फायरिंग कर चुनाव खराब करने की कोशिश की गई है।

आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी और उनके पुत्र संजीव आर्य सुरक्षा हटा दी। जबकि उनका पुत्र संजीव आर्य नैनीताल सीट से प्रत्याशी है। पांच सालों में उन्होंने क्षेत्र से गुंडागर्दी को समाप्त किया है। लेकिन सीएम ने आपराधिक लोगों के हाथों कांग्रेस की कमान सौंप दी है। आज की घटना लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य इतना कमजोर नहीं और न ही कांग्रेस के गुंडों से डरने वाला। चुनाव नजदीक आते ही जेल से कैदियों को एक माह के पेरोल पर छोड़ा गया है। नैनीताल के भाजपा प्रत्याशी संजीव आर्य ने कहा कि चुनावी सभा में उनके पिता और उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने आगे भी जानलेवा हमला करने की आशंका जताई है।

भगदड़ के दौरान महिलाओं के साथ बदसलूकी

भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य के चुनावी सभा के दौरान गुटों के भिड़ने और फायरिंग होने से मची भगदड़ में सुल्तानपुर पट्टी निवासी रामोदेवी, रामवती, गुड़िया सहित छह महिलाएं चोटिल हो गई। महिला विकास समिति अध्यक्षा लज्जा सैनी ने बताया कि कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। भगदड़ में पता नहीं चला कि घटना करने वाले कौन लोग थे।  

भगदड़ में नेता भी आए भागते नजर
चुनावी सभा के दौरान संघर्ष के बाद मची भगदड़ में ग्रामीण महिला और पुरुष ने वाहनों के नीचे बैठकर जान बचाई। भगदड़ में वरिष्ठ नेता भी भागते नजर आए। बताते हैं कि यशपाल आर्य की गाड़ी का चालक भी फायरिंग के बाद भाग गया। यशपाल आर्य और संजीव आर्य को नवदीप सिंह कंग गाड़ी में बैठाकर ले गया। 

यशपाल, संजीव को कार्यकर्ताओं ने बमुश्किल बचाया

भाजपा की चुनावी सभा में संघर्ष होने पर भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य और नैनीताल के प्रत्याशी संजीव आर्य को हरमिंदर सिंह लाडी, राजेश कुमार, उपेंद्र चौधरी सहित दर्जनभर कार्यकर्ता घेरा बनाकर बमुश्किल एक गाड़ी में बैठाकर ले गए। फायरिंग की घटना से नगर क्षेत्र में दहशत फैल गई।

पुलिस फोर्स आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले  सभा को भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, अरविंद पांडे,  स्टार प्रचारक बलराज पासी, जिलाध्यक्ष राममल्होत्रा, प्रदेश सचिव रविंद्र बजाज, मेयर ऊषा चौधरी, जिला महामंत्री राजेश कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
 
फायरिंग में प्रयुक्त शस्त्र लाइसेंसी नही थे : डीएम

डीएम चंद्रेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य की चुनावी सभा में दो पक्षों में संघर्ष को गंभीरता से लिया गया है। उड़न दस्ता और वीडियोग्राफी की टीम के आधार पर आरओ ने नोटिस जारी कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि चुनावी सभा के दौरान हुई फायरिंग में प्रारंभिक जांच में प्रयोग होने वाले शस्त्र लाइसेंसी नहीं थे।

नामजद आरोपी सुरेंद्र नामधारी, कुलविंदर किंदा सहित दोनों के लाइसेंसी शस्त्र जमा है। चुनाव आयोग के आदेश पर भाजपा प्रत्याशी आर्य की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। क्षेत्र में चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये प्रशासन पूर्ण रुप से मुस्तैद रहेगा। अब क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। फिलहाल दोनों पक्षों से कोई तहरीर नही आई। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


नहीं ली गई थी चुनाव सभा करने की अनुमति

भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य की चुनावी सभा करने की कोई अनुमति नहीं थी। हालांकि जुलूस निकालने की अनुुमति ले रखी थी। सभा की अनुमति नहीं होने पर प्रत्याशी की तरफ से आचार संहिता का उल्लघंन किया गया है। इस संबंध में प्रत्याशी
यशपाल आर्य को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पूरन सिंह राणा रिटर्निंग आफीसर बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed