{"_id":"6aac49a7a4d102a77d039794","slug":"worshipped-machines-on-vishwakarma-jayanti-nainital-news-c-238-1-ntl1018-130602-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों की पूजा की
Fri, 18 Sep 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नैनीताल जल संस्थान, पुलिस लाइन और सूखाताल विद्युत उप संस्थान में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए जहां मशीनों, औजारों और उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
जल संस्थान कार्यालय और सूखाताल परिसर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऊर्जा निगम के आईटीआई पाइंस में भी यंत्रों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। पुजारी दयाल कृष्ण कांडपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र गंगोला, जेई चेतन कुमार, विपिन चंद्र और हेमंत कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
पुलिस लाइन में हुआ विशेष पूजन
पुलिस लाइन नैनीताल में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने विशेष पूजा-अर्चना की। पुलिस लाइन के शस्त्रागार, संचार और परिवहन शाखा में रखे गए शस्त्रों और वाहनों की विधिवत पूजा हुई। इस दौरान पुलिस बल ने उपकरणों के सुचारु संचालन और सुरक्षा की कामना की। एसएसपी ने इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य, कौशल और समर्पण के साथ कार्य करने का प्रेरणादायक संदेश दिया। संपूर्ण आयोजन के दौरान विभागीय कार्यों के निर्बाध संचालन के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
नैनीताल आंचल दुग्ध संघ परिसर में सुंदरकांड पाठ
लालकुआं। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नैनीताल आंचल दुग्ध संघ परिसर में सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और मशीनरी की विधि-विधान से पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
आईटीसी मिल के विभिन्न प्लांटों को भव्य रूप से सजाकर विश्वकर्मा पूजा की गई। मुख्य बाजार में यादव बर्तन भंडार और हीरा एंड टीआर कंपनी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसका संचालन ग्राहकों के सहयोग से हुआ। रेलवे स्टेशन और नगर पंचायत कार्यालय में भी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी व कर्मचारियों द्वारा धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों और जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।