फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women's car rally will be held on 10th in the city

शहर में 10 को होगी महिलाओं की कार रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women's car rally will be held on 10th in the city
हल्द्वानी में 501 महिला कार रैली को लेकर प्रेसवार्ता करती प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ?
हल्द्वानी। हरिशरणम् जन की ओर से आयोजित भक्ति महोत्सव की कड़ी में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं की कार रैली का आयोजन 10 नवंबर को किया जाएगा। इसमें 501 कारों का लक्ष्य रखा गया है। सभी कारें महिलाएं चलाएंगी और उसमें महिलाएं ही सवार होंगी। इसके संचालन की जिम्मेदारी व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला महिला इकाई को सौंपी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी ने दी। बताया कि रैली के संचालन की जिम्मेदारी महिला इकाई की है। 501 महिला वाहन चालकों का लक्ष्य पूरा करने के लिए संगठन की महिलाएं संघर्षरत हैं।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री शांति जीना ने बताया कि रैली दस नवंबर को दिन में तीन बजे से एफटीआई मैदान से शुरू होगी। बरेली रोड, मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, तिकोनिया, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए एमबी इंटर कॉलेज प्रांगण में समाप्त होगी। रैली को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। रैली का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुसुम ने रैली में शामिल होने के लिए 9412087892 पर संपर्क करने की अपील की है। वार्ता में उर्वशी बोरा, ममता बिष्ट, विनीता शर्मा, सिद्धि सुयाल, प्रियंका शर्मा, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed