फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women created mime in Holi procession

Nainital News: महिलाओं ने होली के जुलूस में रचा स्वांग

Tue, 19 Mar 2024 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 19 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Women created mime in Holi procession
राम सेवक सभा की ओर से आयोजित होली जलूस के दौरान साधु के वेश में नजर आई महिलाएं।
नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की ओर से आयोजित 28वें फागोत्सव 2024 के अंतर्गत महिला होली दलों की ओर से सोमवार को होली जुलूस निकाला गया और स्वांग दिखाए गए। इससे पहले मुख्य अतिथि ईओ राहुल आनंद, संस्था के अध्यक्ष मनोज शाह, सरस्वती खेतवाल, मंजू तिवाड़ी, खष्टी बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर फागोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सोमवार को महिला होल्यारों ने तल्लीताल धर्मशाला से स्वांग एवं होली जुलूस निकाला, जो मल्लीताल रामसेवक सभा प्रांगण में संपन्न हुआ। यहां जीवन वर्षा कला संगम समिति बेतालघाट, मां का आशीर्वाद, जय ईस्ट होली ग्रुप जज फार्म हल्द्वानी, मधुबन महिला होली टीम हल्द्वानी, गौड़ धरा महिला सेवा समिति हल्द्वानी, जीवन वर्षा कला समिति गरमपानी, प्रगति महिला होली दल लालडांट हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी, मां नंदा सुनंदा होली समिति भवाली, ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस भवाली, महिला होली दल कृष्णापुर के होली दलों की ओर से होली गायन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला होली दलों को स्मृति चिह्न दिए गए। संचालन मुकेश जोशी एवं मीनाक्षी कीर्ति ने किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक गिरीश जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, जगदीश बवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट, अशोक साह, राजेंद्र साह, घनश्याम साह, मुकुल जोशी, भीम सिंह कार्की, हरीश राणा, आशू बोरा, मोहित साह, प्रगति जैन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed