फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women Congress members burnt the effigy of the government, protesting the incident in Champawat

Haldwani: महिला कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला, चंपावत में हुई घटना का किया विरोध

Sat, 09 May 2026 10:22 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 09 May 2026 10:22 AM IST
सार

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और चंपावत में नाबालिग के साथ हुई घटना के विरोध में कांग्रेस ने  बुद्ध पार्क में नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन
Women Congress members burnt the effigy of the government, protesting the incident in Champawat
हल्द्वानी बुद्ध पार्क में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के बढ़े दाम वापस लेने, चंपावत में नाबालिग के साथ हुई घटना में भाजपा नेता की कथित संलिप्तता के विरोध में महानगर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन

महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। एक ओर केंद्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के दावे करती हैं, दूसरी ओर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के मुद्दे पर लगातार टालमटोल किया जा रहा है। महंगाई ने आम जनता, छोटे व्यापारियों, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों की कमर तोड़ दी है।

विज्ञापन

सभी ने चंपावत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां पार्षद भागीरथी बिष्ट, मुन्नी जोशी, सविता गुरुरानी, कनक जीना, मुन्नी पंत, लता पांडे, गीता बहुगुणा, मीनाक्षी नयाल, शांति मेहता, पुष्पा कोरंगा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी किया प्रदर्शन

 चंपावत में नाबालिग के साथ हुई घटना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पीलीकोठी चौराहे में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि माताएं बहनें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किरन सिंह माहारा, भोला भट्ट, संजय किरौला, नीरज तिवारी, महेश कांडपाल, जया कर्नाटक आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को भीमताल कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि पीड़िता के पिता को दबाव में लेकर पूरा घटनाक्रम को झूठा कहकर निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहां नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, भूपेंद्र कनौजिया, खुशीराम, निर्मला आर्या, सूरज मेहरा, दानिश खान आदि थे। रामनगर में रानीखेत रोड पर पुतला दहन के दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध कई गुना बढ़ गए है। विभिन्न संगठनों ने एसडीएम को कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया। वहां ललित उप्रेती, प्रभात ध्यानी, रोहित रुहेला, ललिता रावत, महेश जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed