फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman killed in leopard attack

काठगोदाम गौला बैराज जंगल में तेंदुए के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in leopard attack
हल्द्वानी। काठगोदाम गौला बैराज छेत्र में तेंदुए द्वारा मारी गयी पुष्पा के शव पर बिलाप करते परिजन। - फोटो : AMAR UJALA
काठगोदाम गौला बैराज निवासी 60 वर्षीय पुष्पा सांगूड़ी शनिवार सुबह अपनी महिला साथियों के साथ गौला बैराज से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल मे जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। घास काटने के दौरान घात लगाकर बैठे एक तेंदुए ने पुष्पा पर हमला कर दिया। गर्दन में वार करने से पुष्पा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य महिलाएं शोर मचाकर गांव की ओर भागी। इसी बीच वन विभाग को घटना की सूचना दी गई। वन विभाग, काठगोदाम थाना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण शव को गांव लेकर पहुंचे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इससे पहले तेंदुए ने 7 जून को चुनाखान में एक युवती को उसके बाद 23 जून को सोनकोट गांव निवासी भगवती को और फिर शनिवार को गौला बैराज निवासी पुष्पा को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए के लगातार हमले से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है।
विज्ञापन

Woman killed in leopard attack
हल्द्वानी। घटना के बाद काठगोदाम छेत्र में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। घटना के बाद काठगोदाम छेत्र में लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed