{"_id":"5fb428388ebc3eefba41385c","slug":"woman-dies-due-to-cardiac-arrest-accused-of-threatening-neighbor-lalkuan-news-hld4043012133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हृदयगति रुकने से मौत, पड़ोसी पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हृदयगति रुकने से मौत, पड़ोसी पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
लालकुआं (नैनीताल)। पड़ोसी से विवाद के बाद क्षेत्र की एक महिला की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में सोमवार रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर महिला के पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
बेरीपड़ाव गौला निकासी गेट में बुद्धसेन का परिवार रहता है। सोमवार को डंपर खड़ा करने को लेकर उनके बेटे और पड़ोसी युवक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने बुद्धसेन के घर जाकर गालीगलौज की। हंगामे के बाद बुद्धसेन की पत्नी 50 वर्षीय दुलारी देवी की तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें हल्द्वानी के अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
इधर, मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर मामले में पड़ोसी युवक पर महिला को धमकाने का आरोप लगाया। इसके बाद हल्दूचौड़ पुलिस महिला के घर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज अजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि हृदयगति रुकने की वजह से महिला की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद