फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   winter has come and it is causing mayhem, temperature drops to four degree celsius

बादल में छिपा सूरज, तापमान में चार डिग्री गिरावट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
winter has come and it is causing mayhem, temperature drops to four degree celsius
हल्द्वानी में ठंड से खुद को बचाने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेती महिलाएं। अमर उजाला
हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए और शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट (चार डिग्री तक कम हो गया) आई है।
विज्ञापन

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक के डॉ. आरके सिंह के अनुसार 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 8.4 था, जबकि बृहस्पतिवार को तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई और अधिकतम तापमान 20.5, न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादल छाए हैं, इसके चलते शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने के बाद बादल छंट जाएंगे और मौसम साफ हो जाएगा। वहीं, वन अनुसंधान के हल्द्वानी नर्सरी के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हल्द्वानी में स्थापित आटोमेटिक वेदर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को औसत नमी 43.3 प्रतिशत थी, जबकि बृहस्पतिवार को यह 17.4 प्रतिशत तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तेश्वर का सात डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा
हल्द्वानी। मुक्तेश्वर में अधिकतम 7.2 रहा, जो कि सामान्य से -7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
डॉक्टर की सलाह
मेडिकल कॉलेज के डॉ. परमजीत सिंह कहते हैं कि इस मौसम में खासकर सांस और हृदय रोगियों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। ठंडी हवा से बचना चाहिए। दस्ताने, मफलर पहनें। गुनगुने पानी का सेवन करें। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें, अगर कोई दिक्कत होती है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।

ठंड से बचाव को अलाव जलाए
हल्द्वानी। कई जगह पर लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए। टैक्सी स्टैंड से लेकर दूसरी जगहों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते देखे गए।
गर्म कपड़े खरीदने पहुंचे लोग
हल्द्वानी। ठंड बढ़ने के बाद तुलनात्मक तौर पर बृहस्पतिवार को गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। कारखाना बाजार के दुकानदार परमजीत सिंह के कहते हैं कि सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा लोग पहुंचे। मफलर, टोपी और दस्ताने की सबसे ज्यादा डिमांड थी। ऊन की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed