{"_id":"8ab203421974dd9fd4b5061f66eb9447","slug":"will-recommend-suspension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम की आख्या के बाद ही करेंगे निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की आख्या के बाद ही करेंगे निलंबन की संस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक डाक्टर समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति डीएम की आख्या के बाद होगी। मौखिक आदेश या निर्देश पर कार्रवाई नहीं हुआ करती। पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के लिए सीएमएस को जिलाधिकारी के लिखित आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल में छापा मारा था। इस दौरान डा. प्रदीप पांडे, टेक्नीशियन संजय कुमार श्रीवास्तव, एसएन त्रिपाठी, औषधि वितरक पवन कुमार पांडे, कृष्ण सिंह गढ़िया के निलंबन की संस्तुति शासन से करने के निर्देश बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत को दिए। सीएमएस ने कहा कि मौखिक आदेश या निर्देश पर कार्रवाई नहीं होती है। डीएम कार्यालय से आख्या आने के बाद ही किसी भी डाक्टर या कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि क्या जिलाधिकारी के निर्देश या मौखिक आदेश कोई मायने नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
आर्थोपेडिक सर्जन ने दिया त्यागपत्र के लिए नोटिस
बेस अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डा. प्रदीप पांडे ने त्याग पत्र के लिए नोटिस दे दिया है। डा. पांडे ने बताया कि छापे के दौरान जिलाधिकारी ने उनका पक्ष नहीं सुना और भ्रष्ट होने के तमाम आरोप लगा दिए। उन्होंने बताया कि त्यागपत्र देने की एक प्रक्रिया होती है और तीन माह पहले नोटिस देना पड़ता है। उसी क्रम में सीएमएस को नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन