फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will 4361 NSS volunteers exam

कुमाऊं में 4361 स्वयंसेवक देंगे एनएसएस एग्जाम

Wed, 03 Jun 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 03 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के सहयोग से 11 जून को होने वाली राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) बी और सी प्रमाण पत्र परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए मंडल में 33 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 4361 स्वयंसेवक परीक्षा देंगे। इनमें कुमाऊं विवि से संबद्ध परिसरों एवं 53 डिग्री कालेजों तथा 12 पालीटेक्निक संस्थानों के स्वयंसेवक शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे ने बताया कि दोनों परीक्षाएं सुबह 11 से 12.30 बजे तक होंगी। बी प्रमाण पत्र के लिए 3025 और सी के लिए 1336 स्वयंसेवकों ने आवेदन किया है। स्वयंसेवक प्रवेश पत्र 5 जून के बाद अपने परीक्षा केंद्र से ले सकते हैं। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां विवि की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट केयूइग्जाम डाट एसी डाट इन से भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


परीक्षा से संबंधित जानकारी संबंधित सभी केंद्राध्यक्षों एवं प्राचार्यों को भेजी जा रही है। कुमाऊं विवि के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो.ललित तिवारी ने बताया कि परीक्षा ओएमआर प्रणाली से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed