फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wild dogs seen again in Corbett Park were considered extinct this species of dogs

कॉर्बेट पार्क में फिर दिखे जंगली कुत्ते विलुप्त मानी जा रही थी कुत्तों की यह प्रजाति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Wild dogs seen again in Corbett Park were considered extinct this species of dogs
रामनगर कॉर्बेट में दिखाई दिखा जंगली कुत्ता। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क में फिर से जंगली कुत्ते दिखाई दिए हैं। इनकी मौजूदगी को कॉर्बेट प्रशासन अच्छा संकेत मान रहा है। जंगली कुत्तों की प्रजाति को कॉर्बेट पार्क में विलुप्त माना जा रहा था, लेकिन अब इनके देखे जाने से यह माना जा रहा है कि कॉर्बेट में जंगली कुत्ते मौजूद हैं।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में फेज चार के तहत बाघों की गणना की जा रही है। बाघों की गणना के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इन कैमरा ट्रैप में ढेला और झिरना के जंगलों में जंगली कुत्तों की चहलकदमी कैद हुई है। जंगली कुत्ते अधिकतर झुंडों में रहते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि कॉर्बेट के जंगलों में जंगली कुत्तों की संख्या अधिक हो सकती है। दिखने के बाद अब इनकी गणना कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। पहले भी इनकी उपस्थित यहां देखी गई थी, लेकिन इनकी गणना आज तक नहीं हुई। अब इनकी गणना कराने के लिए सीटीआर निदेशक ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

ढेला और झिरना रेंज में लगे कैमरा ट्रैप में जंगली कुत्ते दिख रहे हैं। कॉर्बेट के दृष्टिकोण से यह अच्छे संकेत है और कॉर्बेट में इससे पहले जंगली कुत्ते कब दिखाई दिए थे, इसकी जानकारी की जा रही है। जंगली कुत्तों की गणना के निर्देश दिए गए हैं।-राहुल, निदेशक सीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed