फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Who will get freedom from this unemployment

इस बेरोजगारी से कौन दिलाएगा आजादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Who will get freedom from this unemployment
नैनीताल। अगल राज्य बनने के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब बेरोजगारी कम होगी और पलायन भी रुकेगा, लेकिन ऐसा हो न सका। राज्य बने 22 साल हो चुके हैं। न बेरोजगारी कम हुई और न ही पलायन थमा है। सेवायोजन दफ्तरों में बेरोजगारों का आंकड़ा साल दर साल बढ़ता गया। अकेले नैनीताल स्थित सेवायोजन दफ्तर के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले पांच साल में 34 हजार से अधिक बेरोजगारों ने नौकरी की आस में पंजीकरण कराया, मगर इन पांच वर्षों में सेवायोजन दफ्तर के माध्यम से मात्र दो फीसदी बेरोजगारों को ही नौकरी मिल सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन स्तर पर समय-समय पर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां निकाली जाती रही हैं। इसके अलावा सेना, बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों समेत तमाम छोटी बड़ी कंपनियां भी अधिकारी लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के पदों के लिए विज्ञापन जारी करती हैं। इनमें से अधिकतर में आवेदन पत्र जमा करने के साथ साथ सेवायोजना कार्यालय में कराए गए पंजीकरण का प्रमाण भी देना होता है। यही कारण है कि नौकरी की उम्मीद पाले अधिकांश बेरोजगार सेवायोजन दफ्तरों में अपनी शैक्षिक योग्यता का पंजीकरण कराते हैं। सेवायोजन दफ्तर से विभिन्न कंपनियों को उनकी जरूरत के मुताबिक बेरोजगारों की सूची भेजती है ताकि कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक बेरोजगारों को रोजगार के लिए बुला सकें। यही नहीं सेवायोजन दफ्तर की ओर से रोजगार मेले भी आयोजित किए जाते हैं। पिछले पांच साल में 29 रोजगार मेले आयोजित कर चुका है। इसमें पिछले साल मेगा जॉब फेयर भी लगाया गया। यही कारण है कि बड़ी संख्या में बेरोजगार हर साल सेवायोजन दफ्तरों में पंजीकरण कराते हैं, लेकिन इसके बाद भी आंकड़े गवाह हैं कि बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सवाल यह है कि इस बेरोजगारी से युवाओं को आजादी कौन दिलाएगा।
विज्ञापन

-=-=-
पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए सेवायोजन कार्यालय रोजगार मेले आयोजित करता है जहां कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक बेरोजगारों का चयन करती हैं। भविष्य में अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जा सके, इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएम नैनीताल।
-=-=-
-इनसेट
नैनीताल स्थित सेवायोजन दफ्तर में पंजीकरण और रोजगार की स्थिति
वर्ष पंजीकरण रोजगार मेले रोजगार दिलाया
2017 6997 06 94
2018 7139 05 148
2019 5320 02 77
2020 6228 09 419
2021 8699 07 56
-------------------------------------------------
कुल 34383 29 694
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed