{"_id":"64d3fff6852c050ca607611b","slug":"when-the-girl-who-wandered-in-gaula-asked-for-the-way-she-was-taken-to-the-bushes-haldwani-news-c-8-1-hld1023-206226-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: रास्ता भूली बच्ची तो पता बताने के बहाने झाड़ियों में ले गया दरिंदा, विरोध करने पर पत्थर से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: रास्ता भूली बच्ची तो पता बताने के बहाने झाड़ियों में ले गया दरिंदा, विरोध करने पर पत्थर से किया वार
Thu, 10 Aug 2023 04:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:36 PM IST
सार
पिता के लिए खाना लेकर निकली 12 साल की बालिका लहूलुहान हालत में राजपुरा गेट के पास गौला नदी की झाड़ियों में मिली थी।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
हल्द्वानी में गौला नदी में झाड़ियों में गंभीर हालत में मिली बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, एसएसपी ने चार टीमों को जांच में लगाया है। इधर, एसटीएच में भर्ती बालिका की हालत में कुछ सुधार है।
मंगलवार को पिता के लिए खाना लेकर निकली 12 साल की बालिका लहूलुहान हालत में राजपुरा गेट के पास गौला नदी की झाड़ियों में मिली थी। लड़की जब पूरी तरह होश में आई तो उसने पुलिस को बताया कि वह पिता के लिए खाना लेकर घर से निकली थी। पिता की ओर जाते समय बालिका रास्ता भूल गई। उसने एक व्यक्ति से रास्ता पूछ लिया। व्यक्ति ने बालिका से कहा कि उसके पिता नदी में मछली पकड़ रहे हैं जिसके बाद वह व्यक्ति उसे आर्मी कैंट के पीछे जंगल में ले गया और उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद दरिंदे ने पास पड़े पत्थर से उसके मुंह, चेहरे और सिर पर कई वार कर दिए। उसने बालिका के कपड़े से एक टुकड़ा फाड़ा और उससे बालिका का गला घोंट दिया। वह बालिका को मरा समझकर फरार हो गया।
इस मामले में बालिका के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धारा 376, 307 और पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।