{"_id":"65b821a8eaf197a3f90855d8","slug":"when-the-child-was-found-after-two-years-the-fathers-face-lit-up-haldwani-news-c-8-1-hld1006-300746-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो साल बाद मिला बालक तो खिल उठा पिता का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो साल बाद मिला बालक तो खिल उठा पिता का चेहरा
Tue, 30 Jan 2024 03:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो साल पहले पठानकोट से लापता हुए बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन ने पिता से मिलवा दिया।
चाइल्ड हेल्पलाइन की सुपरवाइजर गीता सुयाल ने बताया कि दो दिन पहले रामनगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को नौ साल का बालक मिला। उन्होंने हेल्पलाइन को सौंप दिया। जांच पड़ताल में बच्चे ने अपना नाम जीतू और पता बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव का नाम बताया। पहले गांव का पता किया गया। फिर सरपंच का नंबर लिया। सरपंच ने बताया कि उनके गांव के महेश पासवान पठानकोट में मजदूरी करते हैं। दो साल से उनका बच्चा खोया हुआ है। बच्चे के चाचा ने उसकी फोटो देख शिनाख्त कर ली। तब पठानकोट पुलिस से संपर्क करने के साथ ही महेश पासवान से संपर्क किया गया। महेश पासवान सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे। बच्चे को पाकर उनकी खुशी देखने लायक थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो गया है, वह मजदूरी करते हैं। दो साल पहले पठानकोट में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चाइल्ड हेल्पलाइन के कोआर्डिनेटर किरण पंत समेत टीम का सहयोग रहा।