फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Weir, farm disease 'cure'

मेड़, खेत पर बीमारी का ‘इलाज’

Wed, 04 Mar 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 04 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Weir, farm disease 'cure'

मेड़, खेत में कई वनस्पति लगी होती हैं, जिन्हें कई बार लोग खरपतवार या बेकार समझते हैं, पर इसमें से कई वनस्पतियां औषधी गुणों से भरपूर हैं, जिनसे इलाज सटीक तरीके से होता है। ऐसे ही वनस्पतियों और पूर्वजों के पारंपरिक ज्ञान से लोहरियासाल तल्ला के किसान कैलाश सिंह महरा लोगों का सालों से निशुल्क इलाज कर रहे हैं। हर साल 500 से 600 लोग कई असाध्य रोगों का इलाज कराने के लिए उनके पास पहुंचते हैं।

विज्ञापन


कैलाश सिंह बताते हैं कि उनके दादा एवं पिता भी लोगों का इलाज जंगल और खेतों में मिलने वाली वनस्पतियों से करते थे, लेकिन वह किस रोग में कौन से पत्ती, पौधा, पेड़ कारगर होगा बताते नहीं थे। ऐसे में उन्होंने चोरी-छिपे उनसे यह पारंपरिक ज्ञान सीखा। माना जाता है कि चार महिलाओं में एक महिला और 11 आदमियों में एक आदमी आधे सिर के असहनीय दर्द से पीड़ित होता है।
विज्ञापन


कैलाश कहते हैं कि इसका एक छोटा सा इलाज है, जिसमें एक वनस्पति के रस को डेढ़ दाने के साथ मिलाकर दर्द के उल्टी तरफ नाक में डाला जाता है, उससे यह दर्द दूर हो जाता है। पत्थर चट्टा की जड़ को कूट कर गुड़ से मिलाकर खाने से कालरा जैसी पेचिस दूर हो जाती है। इसी तरह हल्दी की पीठिया, चीनी और भांग पीसकर मिलाने से गहरा से गहरा घाव ठीक हो जाता है। वह कहते हैं कि खेत के मेड़ पर भुगुनिया बिरादरी का पौधा होता है, जिस पर पीले रंग का फूल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका स्वाद पिपरमिंट की तरह होता है जो दांत का दर्द दूर कर देता है। खेत किनारे पर ही भुगुनिया घास को मसल कर बांध देने से रक्तस्राव रुक जाता है। इसी तरह बुरांश से उल्टी, दस्त की बीमारी दूर की जाती है।


पशुओं का इलाज
कैलाश सिंह पशुओं का इलाज भी आसपास की जड़ी-बूटियों से करते हैं। वह पशुओं की आम बीमारी खुरपका का इलाज आंख के पेड़ की जड़ की मिट्टी का लेप लगाने से करते हैं।

इन खास रोगों के इलाज को आते हैं लोग
- आधे सिर का दर्द (माइग्रेन)
- पीलिया
- नाभ हट जाना
- दांत का दर्द
- गहरा जख्म हो जाना
- चोट लगने पर खून नहीं रुकना
- पेट खराब होना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed