फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water Project Fail in Munsyari

ट्रायल के पहले दिन ही फेल मुनस्यारी पेयजल योजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Water Project Fail in Munsyari
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ट्रायल के पहले दिन ही मुनस्यारी पेयजल योजना फेल हो गई। पेयजल योजना का टैंक कई जगह लीक होने से पानी बर्बाद हो रहा है। क्षेत्र के लोग इससे पूर्व भी इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन

सीएम की घोषणा के बाद 1.92 लाख की लागत से मुनस्यारी पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को ट्रायल के तौर पर टैंक को पानी से भरा गया। जल निगम ने जब पानी चलाया तो टंकी और कई स्थानों पर लाइन लीक करने लगी।
विज्ञापन

टैंक करीब 30 स्थानों पर लीक होने लगा। टंकी के निर्माण की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्थानीय लोगों और निगरानी समिति ने कई बार आंदोलन भी किए, लेकिन विभाग ने जांच के नाम पर ठेकेदार के काम को सही बताया, जिसकी पोल आज खुल गई है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने डीएम को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार को एक टैंक के सुधार और दो टैंकों को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी सिर्फ 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। - डीके पाल, ईई जल निगम डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed