फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water distributed among eight Europe with price crisis

Nainital News: पेयजल संकट वाले आठ इलाकों में बंटवाया पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Water distributed among eight Europe with price crisis
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। शहर में अप्रैल में ही पेयजल संकट की समस्या गंभीर हो गई है। शहर के पेयजल संकट वाले इलाकों में विभागीय टैंकर नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसे देखते हुए जल संस्थान ने सोमवार को चुनाव ड्यूटी के लिए छह अतिरिक्त टैंकर लगा दिए।
विज्ञापन


कठघरिया के अंतर्गत बजूनियाहल्दू स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप की मरम्मत का कार्य जारी है। करीब 13 दिन से क्षेत्र में लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं। जल संस्थान के टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान के जेई जयपाल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से बजूनियाहल्दू में दो, कमोला में एक, कुसुमखेड़ा में एक, राजपुरा में एक, काठगोदाम बाईपास में एक, भरतपुर में एक और हिम्मतपुर भगवानपुर में एक टैंकर से पानी बंटवाया गया। शहर में आपूर्ति कराने के लिए छह प्राइवेट टैंकर जलसंस्थान ने मांगे हैं। इन टैंकरों को चुनाव ड्यूटी में लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed