फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water crisis deepens due to failure of four tube wells in haldwani

हाहाकार: चार नलकूप खराब होने से पानी का संकट गहराया, लोगों में आक्रोश; जानिए क्या बोले ईई

Sat, 22 Jun 2024 02:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Jun 2024 02:18 PM IST
सार

हल्द्वानी में गर्मी में पानी समस्या हर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को महिला डिग्री कॉलेज, ब्लॉक कार्यालय, लामाचौड़ खास और आनंदपुर का नलकूप खराब होने से करीब 15 हजार परिवाराें को पानी के लिए परेशान रहना पड़ा।

विज्ञापन
Water crisis deepens due to failure of four tube wells in haldwani
चार नलकूप खराब होने से पानी का संकट गहराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में गर्मी में पानी समस्या हर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को महिला डिग्री कॉलेज, ब्लॉक कार्यालय, लामाचौड़ खास और आनंदपुर का नलकूप खराब होने से करीब 15 हजार परिवाराें को पानी के लिए परेशान रहना पड़ा। विभाग की ओर से 30 टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति कराई गई लेकिन वह भी प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाकाफी रही।

विज्ञापन

जल संस्थान और सिंचाई विभाग के नलकूप खराब होने से शुक्रवार को नवाबी रोड, कुल्यालपुरा, वार्ड नंबर आठ, ब्लॉक परिसर, कठघरिया, लामाचौड़ और आनंदपुर रामपुर रोड के 15 हजार उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इस दौरान जल संस्थान ने 30 टैंकरों से पानी बांटा। नलकूप खंड के ईई अंचित रमन ने बताया कि सिंचाई विभाग के लामाचौड़ खास और रामपुर रोड स्थित आनंदपुर के नलकूप की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बिजली कटौती से व्यापार चौपट: गुस्से में व्यापारी, EE को घेरा; अधिकारियों के घरों के आगे प्रदर्शन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लामाचौड़ के नलकूप की मरम्मत का कार्य शनिवार को पूरा हो जाएगा। रामपुर रोड स्थित आनंदपुर के नलकूप को दो दिनों में ठीक करा लिया जाएगा। इधर जल संस्थान की ओर से भी शुक्रवार को जल संस्थान के ब्लॉक कार्यालय और महिला डिग्री कॉलेज के नलकूप की मरम्मत का कार्य किया गया। ईई आरएस लोशाली ने बताया कि दोनों नलकूपों की मरम्मत का कार्य जारी है। प्रभावित लोगों तक पर्याप्त पानी बांटा गया है।

इस दौरान महिला डिग्री कॉलेज, कुल्यालपुरा, वार्ड नंबर आठ, नवाबी रोड, कैनाल रोड, गली नंबर आठ और जगदंबानगर में जल संस्थान ने तीन टैंकरों से पानी बांटा। वहीं ऊंचापुल, लामाचौड़, दमुवाढूंगा, बिठौरिया, विकासनगर, सांई मंदिर, इंदिरानगर, राजपुरा गौला गेट क्षेत्र में विभाग के 30 टैंकरों ने चार चक्कर पानी बांटा।

फतेहपुर मल्ला में नलकूप का डिस्चार्ज घटा
फतेहपुर मल्ला में नलकूप का डिस्चार्ज घटने से गांव के 250 परिवारों को पानी नहीं मिल पाया है। नलकूप खंड के ईई अंचित पंत ने बताया कि फिलहाल नलकूप से डिस्चार्ज घटने की सूचना नहीं मिल पाई है। अगर कोई सूचना मिलती है तो मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

मांगों को लेकर संविदा श्रमिक संघ के सदस्यों का प्रदर्शन
उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते और वेतन समेत अपनी चार सूत्री मांग को लेकर जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में ईई आरएस लोशाली का घेराव किया। श्रमिकों ने बताया कि अपैल 2023 का महंगाई भत्ता अभी तक नहीं मिल पाया है। श्रामिकों ने श्रम कानून के तहत सरकार की ओर से 2024 के लिए जारी मानकों को लागू करने की मांग उठाई। कहा कि 10 वर्ष पूरा करने वाले श्रमिकों को वेतन दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में श्याम सिंह, गिरीश चंद्र, महेश चंद्र, मनोज कुमार, प्रवीण बिष्ट, प्रकाश कुमार, प्रेम, पान सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed