{"_id":"a27c09e755c20fa2af0479eff90f5ad3","slug":"warts-have-a-minor-misdemeanor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Fri, 15 May 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी में बृहस्पतिवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले का खुलासा हुआ। टीसी दिलाने के नाम पर मौसा ने किशोरी की अस्मत लूट ली। डर के मारे भागी किशोरी के मालरोड में गश खाकर गिरने और पुलिस तक पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
मिलक बरेली निवासी पीड़िता का कहना है कि मीरगंज बरेली निवासी सतवीर सिंह (42) उसका मौसा है। बृहस्पतिवार सुबह मौसा उसके पुराने स्कूल से टीसी दिलाने के बहाने बाइक यूपी 25 बीडी 6091 से धामपुर के लिए निकले, लेकिन वह उसे नैनीताल ले आया। नैनीताल का बोर्ड देखने पर पूछने पर मौसा ने उससे कहा कि आज नैनीताल घूमने के बाद कल वह वाया धामपुर बरेली चले जाएंगे।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे वह नैनीताल पहुंच गए। यहां मालरोड के पास नरेंद्र गेस्ट हाउस में उन्होंने उसे पत्नी बताकर कमरा लिया। पूछने पर मौसा ने कहा कि यदि उसे पत्नी नहीं बताता तो उन्हें कमरा नहीं मिलता। इसके बाद कमरे में मौसा ने उसकी अस्मत लूट ली। इसी बीच वह जान बचाकर कमरे से भाग गई। भागते हुए वह मालरोड में बेहोश होकर गिर गई। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पीड़िता आरोपी के साड़ू भाई की लड़की है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 376 और पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण भी करा लिया गया। बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ एचसी सती भी मौके पर पहुंचे और आरोपी और पीड़िता से बयान लिए।