फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ward scan

Nainital News: नगर निगम ने इंदिरा नगर से मुंह मोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
ward scan
वार्ड स्कैन - वार्ड 32 इन्दिरा नगर पश्चिमी
विज्ञापन

-----------------------------
- मानसून में ट्रंचिंग ग्राउंड की दुर्गंध, गर्मियों में धुंआ करता है परेशान
- निगम ने सड़क किनारे लगाए कूड़े के ढेर
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
हल्द्वानी।
नगर निगम का दायरा बढ़ा तो लोगों को लगा कि निगम की ग्रांट बढ़ेगी। इससे वार्ड को फायदा होगा। वार्डवासियों को भी उम्मीद थी कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन हालात बदतर हैं। वार्डवासियों का तो यहां तक कहना है कि निगम में नये वार्ड जुड़े तो निगम प्रशासन ने पुराने वार्डों विशेषकर इंदिरानगर से मुंह मोड़ लिया है। पांच साल में निगम ने उनके वार्ड में मात्र 1.5 लाख रुपये के काम ही कराएं हैं। विधायक निधि से ही उनके वहां काम हो रहे हैं। सुुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद तो नगर निगम सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर रहा है। इंदिरानगर की बड़ी और छोटी सड़क गड्ढों के कारण चलने लायक नहीं रही है। सड़क के किनारे कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया गया है। गर्मियों में ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लग जाती है जिससे धुंए के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


वार्ड की मुख्य समस्याएं
वार्ड की तीन मुख्य समस्याएं हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या सड़क की है। यहां जाने वाली दो मुख्य सड़कें जो बनभूलपुरा क्षेत्र के कई वार्डों को जोड़ती है। लंबे समय से सड़कें खराब पड़ी है। नगर निगम सड़क सही नहीं करा रहा है। दूसरी समस्या स्ट्रीट लाइट की है। स्ट्रीट लाइटें छह महीने से खराब हैं। शिकायत के बाद भी ये सही नहीं हो रही हैं। तीसरी बड़ी समस्या ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा है जो बरसात में बदबू और गर्मियों में धुंआ पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वार्ड का हाल-
वार्ड नंबर 32 इंदिरा नगर पश्चिम की आबादी 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 4922 है। अभी इसकी जनसंख्या करीब आठ हजार पहुंच गई है। वार्ड की सीमा पूरब में इंदिरा नगर की बड़ी सड़क से शुरू होकर पश्चिम में इंदिरा नगर की छोटी सड़़क, उत्तर में वार्ड नंबर 33 की सीमा लाइन और दक्षिण में मंडी से गौला सड़क तक है।
जनता के सवाल -
- स्ट्रीट लाइट कब सही होंगी?
- बड़ी सड़क और छोटी सड़क कब सही होगी ?
- ट्रंचिंग ग्राउंड की दुर्गंध और धुंए से कब मुक्ति मिलेगी ?
- सामुदायिक विकास भवन की मरम्मत कब होगी?
- नालियों की सफाई कब होगी ?
पार्षद को मिले 70 प्रतिशत अंक -
अमर उजाला की टीम ने वार्ड में अलग-अलग जगह करीब 28 लोगों से बात की। अधिकतर लोगों ने कहा कि पार्षद को जानते हैं। वे लोगों के दुख-सुख में साथ रहते हैं। विधायक निधि से विकास कार्य भी करवा रहे हैं। इनमें से 18 प्रतिशत लोग पार्षद के काम से खुश नहीं दिखाई दिए। उधर लोगों ने नगर निगम पर भेदभाव का आरोप भी लगाया।

पार्षद बोलीं
नगर निगम के अधिकारी, मेयर वार्ड के साथ कर रहे हैं भेदभाव
वार्ड की बड़ी रोड पांच साल से खराब है। लोनिवि ने पहले इसका निर्माण कराया था, अब विधायक निधि से बनाने का मामला विभिन्न विभागों के बीच अटक रहा है। नगर निगम प्रशासन इस क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड से उठने वाला धुआं वार्ड में फैल जाता है, इसके समाधान के लिए नगर निगम समेत कई अधिकारियों से अनुरोध किया लेकिन कोई निदान नहीं हो पाया। सामुदायिक भवन के लिए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बजट दिया है। इसके बाद भी नगर निगम इसे बनने नहीं दे रहा है।
- फईम जेबा सलमानी, पार्षद वार्ड 32

क्या बोले लोग -
वार्ड की सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं। बारिश में जलभराव की समस्या मामने आ रही है। ट्रंचिंग ग्राउंड के धुंए का समाधान हो। - बब्बू खां
--
शनिबाजार रेलवे फाटक से लेकर इंदिरा नगर ठोकर तक पूरी रोड खराब है, गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ती है। लाइट की समस्या भी हैं, बिजली कटौती ज्यादा होने लगी है। - शन्नो परवीन
--
नालियां लंबे समय से गंदगी से भरी पड़ी हैं। खुले में कई पेयजल लाइन पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हुई हैं, जहां लगी हैं वहां खराब हैं। ऑटो चालकों की स्पीड पर नियंत्रण होना चाहिए। - मोहम्मद अजहर
--
ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने पर धुंआ वार्ड में फैल जाता है, ऐसे में दिल के और सांस के रोगियों के लिए काफी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। लंबे समय से इसके समाधान की मांग की है। - डॉ. मुहम्मद वकील
--
नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश में जलभराव हो जाता है। घराें में पानी घुसने की नौबत तक आ जाती है। समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। - जुनैद सिद्दीकी

--
पानी के कनेक्शनों के चलते सड़कों पर गड्ढे बन गए है। बारिश में नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं, सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। रोड कई जगह खराब हो है। पार्षद तो वार्ड में सक्रिय रहती हैं। - मीना केसरवानी
कोट -
रेलवे के अतिक्रमण संबंधित प्रकरण में जो क्षेत्र अच्छादित हैं। उनमें नई योजनाओं के लिए कोई स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। यातायात सुगम रखने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed