फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vivekananda House wins in Beersheba

Nainital News: बियरशिवा में विवेकानंद सदन ने हासिल की जीत

Mon, 17 Nov 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 17 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda House wins in Beersheba
बियरशिवा स्कूल के वार्षिक खेलकूद उत्सव का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते सांसद अजय भट्ट व
हल्द्वानी। बियरशिवा स्कूल में रविवार को दूसरे दिन भी खेल प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य मीना सती ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे अपने कार्य के प्रति सदैव निष्ठावान और ईमानदार रहेंगे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित की और हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल कप्तान भाष्कर आर्या और कशिश रावत ने ओलंपिक मशाल से विद्यालय के मैदान की परिक्रमा की। मुख्य अतिथि भट्ट ने कहा कि शिक्षा बच्चों को संस्कार देने का कार्य करती है और उन संस्कारों को दिलाने का कार्य माता-पिता के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का होता है। विशिष्ट अतिथि सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दिकी, स्कूल की संस्थापिका निरुपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन तिलक राज तलवार, प्रेसिडेंट निरूपेंद्र तलवार, मुस्कान तलवार, उप प्रधानाचार्य एचएस बब्बर, अतिथि विशिष्ट अतिथि मुख्य केदत्त, निशा सिंह, अनीता बिष्ट रहीं। कोऑर्डिनेटर निशी वर्मा ने सभी का स्वागत किया। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने कराटे और एरोबिक्स से शारीरिक और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने जीत हासिल की। संवाद

बियरशिवा स्कूल के वार्षिक खेलकूद उत्सव का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते सांसद अजय भट्ट व

बियरशिवा स्कूल के वार्षिक खेलकूद उत्सव का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते सांसद अजय भट्ट व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed