फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villages of door-to-door garbage initiatives

गांवों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की पहल शुरू

Wed, 27 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 27 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन

वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली हर वस्तु अब पैकिंग में बाजार में उपलब्ध है, जिससे बेइंतहा कूड़ा पैदा हो रहा है। कूड़ा निस्तारण के साथ ही कूडे़ के प्रबंधन की सख्त जरूरत है। वित्तमंत्री डा. हृदयेश ने तल्ली बमोरी बंदोबस्ती में आयोजित समारोह में यह बात कही। वह मंगलवार को जिला पंचायत नैनीताल के तत्वावधान में ग्रामीण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना का उद्घाटन करने पहुंची थी।

विज्ञापन


डा. हृदयेश ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा सफाई कार्यों के लिए दुकानों, भवनों और अन्य प्रतिष्ठानों से जो कर वसूला जा रहा है, उसमें करीब 30 प्रतिशत राशि ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़ी नहरों, नालियों और गूलों की सफाई पर व्यय करें। ग्रामीण इलाकों में पथ प्रकाश व्यवस्था का प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेजें। वित्त मंत्री ने कूड़ा निस्तारण के लिए भेजे जाने वाले वाहनों एवं रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए सफाई जरूरी है। नैनीताल प्रदेश की पहली जिला पंचायत है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में देवगुरु जन कल्याण समिति के माध्यम से सफाई व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें ग्रामीणों से प्रति परिवार 40 रुपये यूजर चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ब्लाक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, पुष्कर नयाल, ममता दानी, शांति भट्ट, भुवन चंद्र, प्रकाश बगौली, महेश चौधरी, तारा दत्त पांडे, किरन जोशी, लीला देवी, विजय बंसल, साकेत अग्रवाल, पीएस रमोला, विनोद दानी, जया कर्नाटक, राधा बिष्ट, संजय जोशी, शांति मेहरा, दीवान सिंह गहरौला मौजूद थे। संचालन हितेश सुयाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed