{"_id":"6889307782d7e292780321d5","slug":"villagers-were-terrified-by-the-roar-of-the-elephant-in-the-forests-of-patwadangar-nainital-news-c-238-1-shld1020-117037-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पटवाडांगर के जंगलों में गजराज की चिंघाड़ से ग्रामीणों ने दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पटवाडांगर के जंगलों में गजराज की चिंघाड़ से ग्रामीणों ने दहशत
Wed, 30 Jul 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। समीपवर्ती पटवाडांगर के आसपास के जंगल में हाथियों की आवाज सुनने के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद वन विभाग की ओर से लगातार क्षेत्र में गश्त की जा रही है। 23 जुलाई को पटवाडांगर के समीपवर्ती देवीधूरा ग्राम पंचायत के पापड़ी तोक में हाथियों का झुंड दिखाई दिया था। दूसरे दिन हाथियों के झुंड ने बाना गांव में उत्पात मचाया। इसके बाद आसपास क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। देवीधूरा क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज आ रही है। आशंका है कि दोबारा हाथी गांव की ओर न आ जाएं। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की दस्तक के बाद टीम लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन