फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers protest in Khansyun over the death of a youth

Nainital News: युवक की मौत के मामले में ग्रामीणों का खनस्यूं में प्रदर्शन

Wed, 24 Sep 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 24 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest in Khansyun over the death of a youth
पतलोट। ओखलकांडा ब्लॉक निवासी जितेंद्र बोहरा की मौत का खुलासा नहीं होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में खनस्यूं थाने में ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। जितेंद्र का शव चार महीने पहले सड़क किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन

दायित्वधारी पनेरू ने कहा कि चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस जितेंद्र हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। पनेरू ने कहा कि जितेंद्र के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

कहा कि दस दिन में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने फोन के माध्यम से दस दिन के अंदर लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाकर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दीपक दुर्गापाल, संजय नैनवाल, विक्रम बिष्ट, ललित मेलकानी, राजेश नैनवाल, नीरज बोहरा, पप्पू बोहरा, पूरन खनवाल, भवन सिंह, विजय बोहरा, पंकज परगांई, प्रकाश दुर्गापाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed