{"_id":"66034aee9c3190b0930deda4","slug":"villagers-of-devidhura-troubled-by-drinking-water-crisis-nainital-news-c-238-1-ntl1002-104035-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पेयजल संकट से देवीधूरा के ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पेयजल संकट से देवीधूरा के ग्रामीण परेशान
Wed, 27 Mar 2024 03:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। देवीधूरा के ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वर्ष 2021 से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की योजना के तहत पानी गांव में बने टैंक तक तो पहुंच गया लेकिन नलों से नहीं आ रहा है। जनवरी का आश्वासन देकर मार्च में भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाया है।
नैनीताल से मात्र 13 किलोमीटर देवीधूरा गांव में कई दशकों से लोग पीने के पानी की समस्या झेल रहे थे। इसे देखते हुए 17 सितंबर 2021 को 189.38 लाख की देवीधूरा कूण पेयजल पंपिंग योजना की शुरुआत की गई थी। बाद में जल निगम ने पंपिंग योजना का काम शुरू कर दिया था। योजना के तहत सौलिया में मुख्य टैंक, फिल्टर प्लांट के साथ ही देवीधूरा तक दो इंच की पाइपलाइन बिछा दी गई थी। टैंक भी बना दिए थे। देवीधूरा में घर-घर पेयजल लाइन बिछाने के साथ अब पंप भी लगा दिया और टैंक तक पानी पहुंच चुका है। जल निगम की ओर से जनवरी में पानी घर घर पहुंचाने की बात कही गई थी। मार्च में भी पानी न मिलने पर ग्रामीण भटक रहे हैं। जल निगम के अधिकारी कभी टेस्टिंग तो कभी लाइन टूटने की बात कह रहे हैं। अब मजदूरों की छुट्टी का बहाना बनाया जा रहा है। मामले में एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द पानी घरों तक पहुंचाया जाएगा।