{"_id":"6aad943960937d3492031fdf","slug":"worker-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-10364-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत
Sat, 19 Sep 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम चिल्किया स्थित एनएच 309 पर बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत हो गई। शिवलालपुर चुंगी निवासी मन्नु गिरि (35) पुत्र शंभू गिरि रामनगर के चिल्किया स्थित प्लाइवुड फैक्टरी में था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह काम करके फैक्टरी से बाहर आया। इस दौरान रामनगर के काशीपुर की ओर जा रही एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह बुरी तरह घायल मन्नू को अन्य श्रमिक संयुक्त चिकित्सालय लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। मृतक के चार बच्चे हैं। बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन