फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers afraid to enter the forest following tiger attacks.

Nainital News: बाघ के हमलों के बाद जंगल जाने से डर रहे ग्रामीण

Sat, 02 May 2026 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers afraid to enter the forest following tiger attacks.
नैनीताल। जंगलों में वन्यजीवों के हमलों के बाद ज्योली व आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ज्योली क्षेत्र में हेमा पांडे और सूर्यागांव में हंसी देवी व भड्यूनी में कमल को बाघ के निवाला बनाए जाने की घटनाओं के बाद लोग जंगल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पकड़े गए बाघ और बाघिन के आदमखोर होने की पुष्टि नहीं हो जाती तब तक क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे और निगरानी व्यवस्था जारी रखी जाए।
विज्ञापन


क्षेत्र में घटनाओं के बाद वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर एक बाघ और एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया था लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिलाओं व युवक पर हमला करने वाले वही वन्यजीव थे या नहीं। इसको लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जंगल से घास, लकड़ी और पशुओं के चारे के लिए जाने वाली महिलाओं और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। मामले में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में अब भी भय है। वन विभाग ने कह दिया कि जंगल न जाएं लेकिन ग्रामीण बिना जंगल जाए अपना जीवन यापन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जब तक बाघों के आदमखोर होने की पुष्टि नहीं हो जाती तब तक क्षेत्र में लोगों के बीच भय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
सतर्कता बरतने की अपील
मामले में डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या पकड़े गए बाघ और बाघिन ही महिलाओं की मौत के लिए जिम्मेदार प्रतीत हो रहे हैं लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने कहा कि तब तक वन विभाग की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही कैमरा ट्रैप और पिंजरे भी लगाए गए हैं ताकि किसी भी गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed