फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles entering the river with fake number plates, two tractors caught

Nainital News: फर्जी नंबर प्लेट से नदी में घुस रहे वाहन, दो ट्रैक्टर पकड़े

Fri, 14 Feb 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 14 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles entering the river with fake number plates, two tractors caught
रामनगर। पंजीकृत वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट बनाकर खनन गेटों पर वाहन घुस रहे है। इसकी शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को एलएम खनन रामकुमार ने टीम के साथ खड़ंजा गेट पर छापा मारा। इससे गेट पर खलबली मच गई और वहा मौजूद लोगों ने अधिकारियों का विरोध शुरू कर दिया। एहतियातन मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

डीएलएम खनन रामकुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कोसी नदी के खड़ंजा, कालूसिद्ध, बंजारी प्रथम, बंजारी द्वितीय और कठियापुल खनन गेटाें पर पंजीकृत वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट लगाकर खनन वाहन नदी में जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फर्जी नंबर प्लेट से नदी में गईं दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं। इस पर खनन से जुड़े लोगों ने हंगामा करना शुरू दिया। डीएलएम की सूचना पर पीरूमदारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। डीएलएम कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed