{"_id":"6af6cffb2f03a13fa80f2810","slug":"presidential-candidate-accused-of-misdeed-in-haldwani-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: छात्र संघ प्रत्याशी पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, फरार आरोपी की तलाश में दो टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: छात्र संघ प्रत्याशी पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, फरार आरोपी की तलाश में दो टीमें
Fri, 13 Nov 2026 02:23 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:23 PM IST
सार
हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मुखानी क्षेत्र के एक होटल में बृहस्पतिवार रात की घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार को परिजनों ने मुखानी कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
हल्द्वानी में छात्र संघ प्रत्याशी पर दुष्कर्म का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला मुखानी कोतवाली क्षेत्र का है, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छात्र संघ प्रत्याशी ने बृहस्पतिवार रात मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके से भाग गया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची तब परिजनों को पूरी बात बताई। शुक्रवार को परिजनों ने मुखानी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया की मामले में दो टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।