{"_id":"69d16b690a72eec337051dd0","slug":"vehicle-owners-refused-to-make-two-trips-to-the-mining-site-in-nandhaur-haldwani-news-c-418-1-ntl1009-5328-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नंधौर में खनन के दो चक्कर लगाने से वाहन स्वामियों ने किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नंधौर में खनन के दो चक्कर लगाने से वाहन स्वामियों ने किया मना
Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। नंधौर नदी में उपखनिज निकासी के लिए वन विकास निगम के वाहनों के दो चक्करों का स्वामियों ने विरोध किया। शुक्रवार को महज सात वाहन ही दूसरे चक्कर के लिए नदी में गए। खनन समिति अध्यक्ष सुरजीत कौर ने बताया कि पंजीकृत वाहन स्वामियों ने दो चक्कर निकासी से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि नदी में पर्याप्त मजदूर नहीं हैं और खदानों में बड़े बोल्डर होने से मजदूर मुश्किल से एक बार ही वाहन भर पाते हैं। क्रशरों में उपखनिज के खरीद दाम भी बहुत कम हैं। इस संबंध में डीएलएम धीरेश बिष्ट को सूचित किया गया है।
विज्ञापन