{"_id":"69f3b1d01265db40710728ba","slug":"uzair-and-komal-dazzled-on-the-track-nainital-news-c-238-1-shld1023-125441-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उजैर और कोमल ने ट्रैक पर बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उजैर और कोमल ने ट्रैक पर बिखेरा जलवा
Fri, 01 May 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 01 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की वार्षिक एथलेटिक मीट में बृहस्पतिवार को मल्लीताल खेल मैदान में संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. डीएस रावत ने किया। उन्होंने खेलों को जीवन की सार्थकता और अनुशासन के लिए अनिवार्य बताया।
100 मीटर दौड़ में उजैर सिद्धिकी और कोमल ने प्रथम और 200 मीटर में उजैर और सिद्धि विजेता रहे। 400 मीटर दौड़ में लक्ष्य और बीना, 800 मीटर में भूपाल और बीना ने बाजी मारी। रिले रेस में पुरुष वर्ग में सक्षम, अक्षत, ईश्वर और लक्ष्य की टीम और महिला वर्ग में बीना, मांशी, अदिति और जागृति की टीम प्रथम रही। जेवलिन थ्रो में मनीष और कोमल, शॉट पुट में शैलेंद्र और पूजा, डिस्कस थ्रो में सुमित और इशिका, लॉन्ग जंप में आदर्श और कोमल और हाई जंप में कृष्णा और ऋषिका ने स्वर्ण पदक जीता। रस्साकशी पुरुष वर्ग में बीपीईएस और महिला वर्ग में 79 बटालियन एनसीसी की टीम विजेता रही। प्रो. ललित तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया और अतिथियों ने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। यहां आयोजन सचिव डॉ. संतोष कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय पंत, प्रो. गीता तिवारी, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. महेंद्र राणा, डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, बीएसएसवी के प्रधानाचार्य बीएस मेहता, डॉ. रितेश साह, डॉ. हृदयेश कुमार, डॉ. रितेश साह, डॉ. दीपिका पंत आदि रहे।
विज्ञापन