{"_id":"61bf9d5d81826851c6509f8b","slug":"uttarakhand-s-culture-will-be-seen-on-canvas-nainital-news-hld4481768185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनवास पर दिखेगी उत्तराखंड की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनवास पर दिखेगी उत्तराखंड की संस्कृति
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार की ओर से पांच दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला शिविर में देश के 25 कलाकार शिरकत करेंगे। रंगीत उत्तराखंड आर्ट सेंटर और कुुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग से आयोजित शिविर 21 दिसंबर से शुरू होगा।
रविवार को प्रेस वार्ता में रंगीत उत्तराखंड आर्ट सेंटर की कुसुम पांडे ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत आयोजित शिविर में कलाकार 24 दिसंबर तक नैनीताल के स्नोव्यू, लेकसाड, लेकव्यू व अन्य स्थानों पर भारतीय संस्कृति पर कैनवास पेंटिंग करेंगे। 25 दिसंबर को शिविर में बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगेगी, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज करेंगे। इसमें ललित कला अकादमी के सचिव राम कृष्णा वेदाला, उपाध्यक्ष नंद लाल वेदाला, इग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर ललित कला उत्तराखंड मति ऋचा कांबोज मौजूद रहेंगे।
इस दौरान संस्था के नीरज जोशी, मनोज पांडे, मानसी पांडे, कनिका सिंह आदि मौजूद रहीं।