फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Transport Corporation will take bill for peak season in lieu of election duty

Election 2024: चुनाव ड्यूटी के बदले पीक सीजन का बिल लेगा परिवहन निगम, आदेश जारी; वर्दी में जाएंगे चालक-परिचालक

Sat, 06 Apr 2024 01:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Apr 2024 01:58 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के बिल को पीक सीजन के चार्टर दर 90 फीसदी लोड फैक्टर के आधार पर क्लेम किया जाएगा। इस संबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने सभी डिपो को आदेश जारी कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Transport Corporation will take bill for peak season in lieu of election duty
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के बिल को पीक सीजन के चार्टर दर 90 फीसदी लोड फैक्टर के आधार पर क्लेम किया जाएगा। इस संबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने सभी डिपो को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही चालक और परिचालक को वैध लाइसेंस व वर्दी के साथ ड्यूटी पर भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।

निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, चुनाव ड्यूटी के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की मांग के अनुसार प्राथमिकता से बसें उपलब्ध कराई जाएं। बसों की मेंटनेंस, तकनीकि जांच और सेनेटाइजेशन भी कराएं। बसों के बिल पीक सीजन माह अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अक्तूबर, नवंबर में निगम बसों के चार्टर दर 90 फीसदी लोड फैक्टर के आधार पर क्लेम किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Election 2024: इन नेताओं का रिकॉर्ड तोड़ पाना है असंभव, मानवेंद्र शाह से लेकर खंडूड़ी तक का लिस्ट में है नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा, विशेष श्रेणी, एजेंसी के चालक-परिचालक को मैदानी क्षेत्र में 250 किमी, पहाड़ी क्षेत्र में 200 किमी से अधिक चलने पर वास्तविक दूरी के अनुर भुगतान किया जाएगा। साथ ही चुनाव ड्यूटी पर भेजी जाने वाली बसों की सूचना हर दिन निगम के कंट्रोल रूम पर देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed